पुत्र का दाह संस्कार करने जा रहे पिता व भतीजे को ट्रक ने रौंदा

0

सिवान : सिवान के दरौली में बेटे के शव का दाह संस्कार करने जा रहे एक पिता की उनके भतीजे सहित सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। यह घटना तब हुई जब थाना क्षेत्र के गोसोपाली निवासी पृथ्वी उपाधयाय अपने मृत बेटे मुन्ना उपाध्याय का दाह संस्कार करने ट्रेक्टर से दरौली श्मशान घाट जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने जोर से ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। घटना देर रात रघुनाथपुर दरौली मुख्य मार्ग स्थित टोका तोला गांव के समीप हुई।
इस हादसे में मृतक के पिता 50 वर्षीय पृथ्वी उपाध्याय तथा 15 वर्षीय भतीजा कुंदन उपाध्याय की हादसास्थल पर ही मौत हो गयी। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों मे तीन की हालत गम्भीर बताई जा रही है।
बताया जाता है कि सिवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के गोसोपाली निवासी मुन्ना उपाध्याय के शव को उसके परिजन ट्रैक्टर से दाह संस्कार के लिए दरौली घाट ले जा रहे थे। रास्ते मे एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर में टक्कर मारने के बाद उसपर बैठे लोगों को रौंद दिया। हादसास्थल पर ही मुन्ना के पिता और उनके भतीजे की मौत हो गई व कई अन्य घायल हो गए। सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं। घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(विजय पांडेय)

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here