पूर्व मुखिया ने युवक को मारी गोली, एक गिरफ्तार

0

नवादा : नवादा जिले के कादिरगंज ओपी क्षेत्र के पचोहिया गांव में पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया पति अवधेश महतो ने एक युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बाबत थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जाता है कि विकास कुमार व बबन कुमार के बीच पूर्व से चल रहे विवाद ने आज उग्र रूप धारण कर लिया। मारपीट के क्रम में पूर्व मुखिया ने बबन कुमार को गोली मारकर जख्मी कर दिया। बचाव में आये जख्मी युवक के पिता नरेश महतो व उनकी मां को मारपीट कर जख्मी कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जख्मी युवक के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी विकास कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि अवधेश महतो की गिरफ्तारी के लिये छापामारी आरंभ की गयी है। घटना के बाद गांव में तनाव गहरा गया है। पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here