पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच फायरिंग, 3 की हालत गंभीर

0

नवादा : नवादा जिलांतर्गत पकरीबरांवा थानाक्षेत्र के गुलनी गांव में बीती रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच दर्जनों राउंड गोलियां चली और जमकर रोड़ेबाजी हुई। इस क्रम में दोनों पक्षों से 5 लोग जख्मी हो गए। इनमें से गम्भीर रूप से घायल 3 लोगों को नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।
बताया जाता है कि गुलनी पंचायत के अमरपुर बेलदरिया में शुक्रवार की देर रात्रि उस समय कोहराम मच गया जब रामअवतार चौहान के घर गृहप्रवेश के कार्यक्रम में गए 19 वर्षीय अजय कुमार को विशुनदेव चौहान जबरन विद्यालय की ओर ले गया और अपने पुत्र सहित अन्य लोगों के के साथ मिलकर उक्त युवक के मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसकी पिटाई करने लगा। किसी तरह जब वह छूटा तो उसके परिजन राजकुमार चौहान वहां पंहुचे। विशुनदेव चौहान ने उसकी भी जमकर पिटाई कर दी और गोलीबारी करने लगा। इससे गांव में भय का वातावरण व्याप्त हो गया। आनन-फानन में सभी घायलों को पकरीबरावां स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पकरीबरावां पुलिस घटनास्थल पर जब तक पंहुचती तबतक दोनों ओर से फिर गोलीबारी शुरू हो गई।इस दौरान दूसरे पक्ष की शोभा कुमारी 19 वर्ष, सितविया देवी 40 वर्ष और विकलांग 70 वर्षीय बालगोविंद चौहान की जमकर लाठी डंडे से पिटाई कर दी गई। उन्हें गम्भीर स्थिति में स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से सभी को नवादा रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पकरीबरावां डीएसपी मुकेश कुमार साहा,थनाध्यक्ष सरफराज इमाम,एसआई श्यासुन्दर पासवान दल-बल के साथ स्वास्थ्य केंद्र पंहुचे। पुलिस ने आधा दर्जन पुरुषों—महिलाओं को हिरासत में लिया है। गांव में तनाव व्याप्त है। वहीं डीएसपी व थानाध्यक्ष गांव में समाचार प्रेषण तक कैंप किये हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here