बतौर रिश्वत 1 पर्सेंट मांगने पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री गिरफ्तार, CM ने किया बर्खास्त

0

नयी दिल्ली : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ही कैबिनेट मंत्री विजय सिंगला को न सिर्फ सरकार से बर्खस्त कर दिया बल्कि उन्हें गिरफ्तार भी करवा दिया। विजय सिंगला भगवंत मान की आम आदमी पार्टी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। कैबिनेट मंत्री सिंगला के खिलाफ यह कार्रवाई अधिकारियों से विभागीय ठेके में एक प्रतिशत की रिश्वत मांगने के मामले में की गई है। उनपर भ्रष्टाचार के भी कई आरोप लगे हैं।

एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई, मिले पुख्ता सबूत

जानकारी के अनुसार जांच में भ्रष्टाचार का ममला बनता देख और पुख्ता सबूत मिलते ही सीएम मान ने पहले तो सिंगला को अपनी कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया। फिर उसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। विजय सिंगला हाल ही में पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे। सिंगला पर कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री मान ने कहा कि उनकी पार्टी भ्रष्टाचार पर जोरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। हम एक पर्सेंट भी रिश्वत/कमिशनखोरी को राज्य में नहीं चलने देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बड़ी उम्मीदों के साथ जनता ने हमें बहुमत दिया है। ऐसे में लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना हमारा परम कर्त्तव्य है।

swatva

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here