प्रो- एनएल नड्डा की पुस्तक का लोकार्पण, चोटी के भाजपा नेताओं का जुटान

0

नयी दिल्ली : ‘विधि की एक रचना’ के माध्यम से गुरूवार को बिहार भाजपा के चोटी के नेताओं का दिल्ली में जुटान हुआ। ये वही नेता हैं, जिन्होंने आपातकाल के समय आंदोलन को व्यापक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस भूमिका के निर्वहन में उन्हें जहां से दिशा मिलती थी, उनके जीवन को याद करने के बहाने वे एक मंच पर एकत्रित हुए।
दरअसल, ‘विधि की एक रचना’ पटना विश्वविद्यालय के प्रख्यात अर्थशास्त्री डा. नारायण लाल नड्डा की आत्मथा है। इस पुस्तक का लोकार्पण दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब में एक बड़े समारोह में आज हो रहा है।

इस लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद हैं। इस पुस्तक लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने की। वहीं समारोह के विशिष्ट अतिथि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व अश्विनी कुमार चौबे थे। डा. नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के पिता हैं। डा. एनएल नड्डा पटना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर थे और रानीघाट गंगा के तट पर स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में रहते थे। वहीं बिहार भाजपा के वर्तमान नेता तब के छात्र नेता के रूप में उनसे मिलते जुलते थे। सभी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता थे। इस लोकार्पण समारोह की चर्चा बिहार के राजनीतिक गलियारे में भी हो रही है। भारत विकास परिषद के विमल जैन कहते हैं कि डा. एनएल नड्डा भारत विकास परिषद बिहार के अध्यक्ष थे।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here