प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद, भावना में बहे कांग्रेसियों का वीडियो वायरल

0

नयी दिल्ली : कांग्रेस की एक जनसभा में आज पाटी के पूर्व विधायक ने जमकर प्रियंका गांधी की जगह प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद के नारे लगाए। यह जनसभा नई दिल्ली में हुई जिसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा के जयकारे के वक्त दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष भी खड़े थे। इस सारे वाकये का वीडियो आज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार प्रियंका चोपड़ा के नारे लगवा रहे हैं और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा बगल में खड़े हैं।

swatva

वीडियो 22 सेकंड का है जिसमें अपनी चूक का अहसास होने के बाद नारे लगवाता व्यक्ति सॉरी भी बोलता है। वीडियो की नारेबाजी यूं है—’सोनिया गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद… सॉरी…’

फड़णवीस ने क्यों बनाई सरकार? भाजपा के पूर्व मंत्री के खुलासे से हड़कंप

वायरल वीडियो पर यूजर्स ने टिप्पणी करते हुए लिखा—’बधाई हो, आखिरकार प्रियंका चोपड़ी ने राजनीति में एंट्री कर ही ली’। दूसरे यूजर ने लिखा-‘प्रियंका नाम जुबां पर आते ही भावना में बह गए कांग्रेस के कार्यकर्ता’। मालूम हो कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल बनाने में राजनीतिक पार्टियां लग गईं हैं। कांग्रेस की यह जनसभा भी इसी उद्देश्य से आयोजित हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here