प्रिंस का भाई पर हमला, कहा – लोजपा चिराग की पार्टी नहीं

0

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी के पारस खेमे के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और लोजपा सांसद प्रिंस राज नए पदाधिकारियों के साथ बैठक करने रविवार को वह पटना पहुंचे। वहीं इस बीच उन्होंने चिराग पर हमला बोलते हुए कहा कि लोजपा चिराग पासवान की पार्टी नहीं बल्कि रामविलास पासवान की पार्टी है।

प्रिंस राज पटना पारस गुट के लोक जनशक्ति पार्टी के नए पदाधिकारियों के साथ मंथन करने को लेकर आए हैं। इस मंथन के बाद ही केंद्रीय मंत्री और लोजपा नेता पशुपति कुमार पारस बिहार आएंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के बहाने प्रदेश की यात्रा करेंगे।

swatva

इसके साथ ही प्रिंस राज ने अपने भाई चिराग पासवान को लेकर कहा कि लोजपा सिर्फ चिराग की पार्टी नहीं है बल्कि यह रामविलास पासवान की पार्टी है। गरीबों की पार्टी है।

प्रिंस ने कहा कि रामविलास पासवान हमेशा कहते थे कि जिस घर में सदियों से अंधेरा है, मैं उस घर में दीया जलाऊंगा। इसी को मानते हुए पार्टी आज भी काम कर रही है सिर्फ शीर्ष नेतृत्व में बदलाव किया गया है।

भाई के लिए कभी कोई नफरत नहीं होता

इसके अलावा उन्होंने कहा कि भाई के लिए कभी कोई नफरत नहीं होता लेकिन एक बार चिराग पासवान को भी दिल से समझना चाहिए। तनहाई में एक बार उन्हें मंथन करना चाहिए कि आखिरकार ऐसा क्यों हुआ। आखिर क्यों ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई।

वहीं जातीय जनगणना को लेकर कहा कि जातीय जनगणना बेहद जरूर है। सरकार की जितनी भी योजनाएं बनती हैं उसका बारे में लोगों को मालूम होना चाहिए। साथ हीगरीबों के हित में जो भी निर्णय होना चाहिए, सरकार को वो फैसला जरूर लेना चाहिए।

इसके अलावा उन्होंने जदयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को बधाई देते हुए कहा कि ललन सिंह एक अच्छे नेता हैं। अक्सर उनकी मुलाकात संसद में ललन सिंह से होती रहती है। ललन सिंह के नेतृत्व में जदयू और भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here