राष्ट्रपति चुनाव : उड़ीसा की बेटी द्रौपदी मुर्मू को नवीन पटनायक ने दिया समर्थन

0

उड़ीसा के मुख्यमंत्री और बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का ऐलान किया है।

द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देते हुए नवीन पटनायक ने कहा कि ओडिशा विधान सभा के सभी सदस्यों से पार्टी लाइनों से हटकर देश के सर्वोच्च पद पर के लिए ओडिशा की बेटी द्रौपदी मुर्मू को चुनने के लिए सर्वसम्मति से समर्थन देने की अपील करते हैं।

swatva

बता दें कि बीते दिन द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाये जाने पर नवीन पटनायक ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मेरे साथ इस पर चर्चा की तो मुझे खुशी हुई। यह वास्तव में ओडिशा के लोगों के लिए गर्व का क्षण है। यकीन है कि द्रौपदी मुर्मू देश में महिला सशक्तिकरण के लिए एक उदाहरण स्थापित करेंगी।

बता दें कि एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को आसानी से जीत के लिए भाजपा के सभी सदस्यों के अलावा नवीन पटनायक, जगन मोहन रेड्डी और नीतीश कुमार के दलों के सभी सदस्यों का समर्थन आवश्यक है। अब सिर्फ जगन मोहन रेड्डी द्वारा द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। वहीं, मिली जानकारी के मुताबिक द्रौपदी मुर्मू 24 जून को अपना नामांकन करेंगी। इस दौरान कई दलों के प्रमुख और कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here