राष्ट्रपति चुनाव 2022 : RJD विधायक को क्रॉस वोटिंग करने से रोक नहीं पाए तेजस्वी, जायसवाल ने जताया आभार

0
sanjay JAISWAL

पटना : राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की एकतरफा जीत की चर्चाओं के साथ-साथ मुर्मू के पक्ष में हुई क्रॉस वोटिंग की चर्चा हर तरफ है। असम, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, झारखंड, गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान,बिहार, गोवा समेत 14 राज्यों में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के खिलाफ वोटिंग हुई।

द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में बिहार में भी क्रॉस वोटिंग हुई। इसे लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने राजद को धन्यवाद भी दिया है। राजद को धन्यवाद देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ जायसवाल ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के उन सभी 8 विधायकों को भी बहुत-बहुत आभार जिन्होंने यशवंत सिन्हा जी के आह्वान पर अपनी अंतरात्मा के कहने पर महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को वोट किया।

swatva

विदित हो कि राष्ट्रपति चुनाव में मतदान को लेकर व्हिप जारी नहीं होता है। इसलिए क्रॉस वोटिंग की संभावना बनी रहती है। क्योंकि, ऐसा करने के बावजूद भी जनप्रतिनिधि की सदस्यता बरकरार रहती है।

आंकड़ों के मुताबिक एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में असम में 22, मध्यप्रदेश में 19, महाराष्ट्र में 16, उत्तर प्रदेश में 12, झारखंड में 10, गुजरात में 10, बिहार में 8, मेघालय में 7, छत्तीसगढ़ में 6, राजस्थान में 5, गोवा में 4, हिमाचल प्रदेश में 2, हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक क्रॉस वोटिंग हुई।

ज्ञातव्य हो कि राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को कुल 6,76,803 मत मिले, जो कुल वोट का 64.03 फीसदी था। वहीं, उनके विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को कुल 3,80,177 वोट मिले, जो कुल वोट का 36 फीसदी था। उम्मीदवार को जीत दर्ज करने के लिए कुल 5,28,491 वोटों की जरूरत थी, जिसे द्रौपदी मुर्मू ने आसानी से प्राप्त कर देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित हुईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here