राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत का छलका दर्द, कहा – मेरा स्टेटस इतना छोटा कि CM नीतीश ने नहीं उठाया फोन

0

पटना : विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा बीते रात बिहार की राजधानी पटना में महागठबंधन के नेताओं के साथ मिलकर मीटिंग कर राज्य के सभी सांसदों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। इसी दौरान एक मामले में यशवंत सिन्हा का दर्द भी खुलकर सामने आया।

दरअसल, जब विपक्ष के नेता यशवंत सिन्हा से यह सवाल किया गया कि क्या बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनको अपना समर्थन दे रहे हैं या फिर उनसे इस मामले में कोई बातचीत हुई है तो उन्होंने कहा कि मैंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कई बार फोन किया लेकिन उन्होंने कॉल तक नहीं उठाया। मैंने बिहार के मुख्यमंत्री को संदेश भी भेजा, लेकिन ऐसा लगता है कि मेरा स्टेटस इतना छोटा है कि नीतीश कुमार मेरे साथ बात करना अनुचित मानते हैं। इसी कारण मेरी उनसे कोई बात नहीं हुई है।’

swatva

मैं बिहार का हूं, यहीं मेरा जन्म भी हुआ

यशवंत सिन्हा ने कहा कि मैं बिहार का हूं। यहीं मेरा जन्म भी हुआ है। इस लिहाजा से मैं बिहार से समर्थन का हकदार हूं। उन्होंने बिहार के अन्य सभी विधायकों से भी अंतर आत्मा की आवाज पर वोट देने की अपील की। यशवंत ने कहा कि बिहार को तो उनकी मदद करनी ही चाहिए। यह लड़ाई सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि संवैधौनिक मूल्यों की रक्षा की भी लड़ाई है। उन्होंने कहा कि वे बिहार के हैं इसलिए राज्य से समर्थन के हकदार हैं। बिहार को तो उनकी मदद करनी ही चाहिए।

इसके आगे सिन्हा ने कहा कि, यदि मैंने नीतीश कुमार जी से बात की होती तो मैंने उनसे वही कहा होता जो मैंने आज सभी से कहा, कि मेरा मानना ​​है कि नीतीश जी को बिहार के बारे में सोचना चाहिए। अगर कोई उम्मीदवार बिहार से है, तो वह समर्थन क्यों नहीं करेंगे? जिस दिन द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषणा की गई थी, उसी दिन ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्पष्ट कर दिया था कि वह उनका ही समर्थन करेंगे। क्योंकि वह ओडिशा की बेटी हैं। उन्होंने कहा कि यह बिहार के लिए बेहतर होगा यदि 60 साल के अंतराल के बाद मिट्टी का एक और बेटा शीर्ष पद पर आसीन हो, जो कभी डॉ. राजेंद्र प्रसाद के पास था।

बता दें कि, देश में राष्ट्रपति पद को लेकर आगामी 18 जुलाई को मतदान होने हैं। इसको लेकर भाजपा के तरफ से द्रौपदी मुर्मू को अपना उमीदवार बनाया है। यदि यह देश की राष्ट्रपति बनती हैं तो यह देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। वहीं, विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है जो यदि चुनाव जीतते हैं तो बिहार में जन्म लेने के उपरांत राष्ट्रपति बनने वाले दूसरे इंसान होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here