प्रशासन को चकमा दे, हिंद पीढ़ी के 13 लोग पुलिस सुरक्षा में सेंध लगा पहुंचे लोहरदगा

0

रांची : रांची कि हिंद पीढ़ी से लेकर लोहरदगा तक तैनात पुलिस की लापरवाही कहें या चलताऊ काम करने का मैकेनिज्म। लिहाजा एक बार फिर हिंद पीढ़ी से 13 लोग पुलिस सुरक्षा में सेंध लगाकर बड़े आराम से लोहरदगा पहुंच गए। हां यह जरूर है इनके लोहरदगा पहुंचते ही जिला प्रशासन के कान खड़े हो गए। जिला प्रशासन इन्हें मोहल्ले -मोहल्ले, गली-गली ढूंढती रही। काफी पसीना बहाने के बाद पुलिस ने 13 लोगों को पकड़ कर क्वॉरंटाइन कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें एक महिला और उसका नवजात शिशु भी शामिल है। ये सभी अलग अलग दिनों में हिंदपीढ़ी से लोहरदगा लौटे है।

गौरतलब है कि कुछ ही दिन पूर्व 7 लोग हिंदपीढ़ी से ही मेडिकल पास का दुरुपयोग कर लोहरदगा पहुंच गए थे। इस मामले को लेकर माननीय हाईकोर्ट ने भी टिप्पणी की थी। इस संदर्भ में प्रशासन ने 1 दरोगा को निलंबित करते हुए तीन पर विभागीय करवाई की थी। प्रशासन ने रांची से लोहरदगा के बीच पड़ने वाले चार थाना के थाना प्रभारियों से स्पष्टीकरण भी मंगा था।

swatva

घटना के बाद लोहरदगा के सभी सीमा को सील भी किया गया था। गौरतलब है कि इस महामारी के खिलाफ गंभीरता से जंग लड़ने की बजाय राजनेताओं द्वारा पॉलिटिकल ड्रामा खड़ा करना और पुलिस प्रशासन की घोर लापरवाही ने रांची के हिंद पीढ़ी को देखते ही देखते कोरोना का हॉटस्पॉट बना दिया। लिहाजा राज्य में कोरोना के सबसे ज्यादा 25 मामले हिंदपीढ़ी के है। जरा सोचिए, यह इलाका कोरोना का हॉटस्पॉट होने की वजह से पूरी तरह सील किया गया है। रांची से लोहरदग्गा के बीच कई थाने हैं। कई बैरिकेटिंग लगाए गए है। बावजूद कैसे लोग सुरक्षा घेरा को तोड़ लोहरदगा पहुंच रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here