प्रधानमंत्री ने बढ़ाया भारत का गौरव : सुशील मोदी

0

बक्सर  : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री है, जिन्होंने विश्व में भारत का गौरव बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस प्रकार से आतंकवाद के खिलाफ कड़े फैसले लेकर सर्जिकल, एयर स्ट्राइकों को अंजाम दिया, उससे पूरे विश्व में यह संदेश गया कि अब भारत आतंकवाद सहन नहीं करेगा। उन्होंने विपक्षियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनके पास विकास को कोई विजन नहीं बल्कि केवल मोदी हटाना उनका उद्देश्य है, परंतु आज मोदी देश की जरुरत है क्योंकि पिछले पांच सालों में भारत ने मजबूती हासिल की है, उससे आज हर भारतीय का सीना चौड़ा होता है। इसलिए आज हर वर्ग फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले चुका है।

मोदी सोमवार को राजपुर विधानसभा के इटाढ़ी हाईस्कूल मैदान में स्थानीय सांसद सह भाजपा प्रत्याशी अश्विनी कुमार चौबे के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित रहे थे।

swatva

चौबे ने दिलाई बक्सर को अलग पहचान

उपमुख्यमंत्री मोदी ने कहा कि चौबे ने बक्सर का एक सांसद, एक मंत्री के रूप में विकास किया है। जो विकास रह गया है। उसे आगे पूरा किया जाएगा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए सरकार में सबका साथ-सबका विकास हो रहा है। यह चुनाव मजबूत भारत व प्रधानमंत्री चुनने के लिए हैं। उन्होंने 19 मई को बक्सर से अश्विनी कुमार चौबे को जीताने की अपील की। इससे पूर्व इटाढ़ी हाई स्कूल पहुंचने पर भाजपा पूर्व भाजपा बक्सर विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप दूबे, जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह,  जदयू जिलाध्यक्ष विंध्याचल कुशवाहा, लोजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष बीजेपी  राजवंश सिंह, परशुराम चतुर्वेदी सहित स्थानीय भाजपा, जदयू व लोजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सभा में फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।

बक्सर में हर क्षेत्र में हुआ विकास

केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री सह एनडीए प्रत्याशी अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि 5 साल में सांसद के रूप में हर क्षेत्र में काम किया। नमामि गंगे से लेकर हर खेत को पानी, हर घर को बिजली की व्यवस्था, केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से हुआ। साढ़े दस हजार करोड़ से अधिक की लागत से यहां चौसा में पावर प्लांट बनेगा। यह बक्सर के लिए ऐसा सौगात है। जिससे चहुंओर विकास की गंगा बहेगी। नमामि गंगे के  माध्यम से गंगा की सफाई की व्यवस्था हुई। सडक़ों का जीर्णोद्धार हुआ। फोर लेन सडक़ें बन रही है। मेरा सपना सशक्त, संपन्न और समृद्ध बक्सर बनाने का है। पांच साल में विकास का मॉडल तैयार किया है। इस मॉडल पर एक विस्तृत कार्ययोजना भी है। बक्सर के विकास के लिए बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों को भी जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि अगर गरीबों के हितों की किसी ने परवाह की है तो वह है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जिन्होंने पांच सालों में गरीब परिवारों के लिए अनेकों योजनाएं चलाई है। आज उनका लाभ पाकर गरीब वास्तव में लाभान्वित हो रहा है और उनके जीवनस्तर में सुधार हो रहा है। उन्होंने मंच के माध्यम से उपस्थितजनों से अपील की कि अगर वह देश को मजबूत व समृद्ध करना चाहते है, तो आगामी 19 मई को भाजपा के पक्ष में मतदान करके नरेंद्र मोदी को पुन: सत्तासीन करें। ताकि भारत को मजबूती व उन्नति के शिखर पर पहुंचाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here