100 नगर निकायों में खत्म हुआ मेयर और डिप्टी मेयर का पावर, अब प्रशासक होंगे सर्वेसर्वा

0

पटना : बिहार में गुरुवार यानी 9 जून 2022 से 100 नगर निकायों का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। इसके बाद इन नगर निकायों के संचालन का जिम्मा प्रशासकों को सौंपे जाने की कवायद शुरू हो गई है। इसको लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि इस पर जल्द ही फैसला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तय समय में चुनाव नहीं होने से नगर निकायों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, ऐसे में जल्द ही इन्हें प्रशासकों को सौंपने का फैसला लिया जाएगा।

बता दें कि, बिहार में 6 नगर निगम, 31 नगर परिषद और 63 नगर पंचायतों का कार्यकाल गुरुवार को खत्म हो जाएगा। इनमें यदि नगर निगम की बात करें तो आरा, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और बेगुसराय नगर निगम शामिल हैं। इन सभी नगर निगमों में निर्वाचित पार्षदों के कार्यकाल की आखिरी तारीख 9 जून है, लेकिन अभी तक चुनाव न होने से अब इन सभी निकायों के संचालन की जिम्मेदारी प्रशासकों को सौंपी जाएगी।

swatva

जानकारी हो कि, गुरुवार को खत्म हो रहे बिहार के 6 नगर निगमों के पार्षदों का शपथ ग्रहण 9 जून 2017 को हुआ था। इन पार्षदों का कार्यकाल 5 साल का होता है।। हालंकि,पूर्णिया और कटिहार नगर निगम का कार्यकाल पहले ही खत्म हो चुका है, क्योंकि यहां इससे पहले ही चुनाव हुए थे।

 

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here