पॉर्न साइट पर बैन के लिए मुख्यमंत्री केंद्र को लिखेंगे पत्र

2
nitish kumar

पटना/गोपालगंज : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शुक्रवार को जल-जीवन-हरियाली यात्रा के चौथे दिन गोपालगंज में जागरुकता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पॉर्न साइट्स की वजह से देश के युवाओं की सोच विकृति हो रही है। इसपर चिंता जताते हुए सीएम ने केंद्र सरकार को पॉर्न साइट्स पर बैन लगाने के लिए पत्र लिखने की बात कही।

गोपालगंज में जल—जीवन—हरियाली यात्रा

मुख्यमंत्री ने कहा कि टेक्नोलॉजी का लाभ भी है और नुकसान भी। कुछ लोग टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग कर रहे हैं। वे गंदा काम करते हैं। सोशल मीडिया महिलाओं के खिलाफ घटनाओं के लिए एक हद तक जिम्मेदार है। सोशल मीडिया का दुरुपयोग सही नहीं है। पोर्न साइट गलत काम करता है, इससे मानसिकता बिगड़ती है। पता चला है कि कई मामलों में अपराध करने वाले भी लड़कियों के साथ हुए गलत काम का वीडियो पॉर्न साइट्स पर लोड कर देते हैं। इससे युवाओं की बिगड़ रही मानसिकता का पता चलता है।

swatva

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जीवन के लिए जो भी जरूरी है, सब काम करते हैं। राज्य में हर घर नल का जल योजना पर काम चल रहा है। अगले वर्ष अप्रैल तक इसे पूरा करना है। इसके साथ ही हर घर में शौचालय बनाने का भी अभियान चल रहा है। अब हमने पर्यावरण के लिए जल, जीवन और हरियाली की तरफ काम करना शुरू किया है। ये सारी योजनाएं आम लोगों के जीवन से गहरे जुड़ी हैं और उनके फायदे के लिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here