पुलिस को चकमा दे पिछले दरवाजे से भागे विधायक, भारी हंगामा

0

धनबाद/रांची : झारखंड में बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ढुल्लू महतो को गिरफ्तार करने के लिए आज बुधवार को पुलिस ने उनके चिटाही स्थित आवास पर छापा मारा। लेकिन विधायक को पहले ही भनक मिल गई थी जिससे वे पुलिस को चकमा देकर पिछले दरवाजे से भाग निकले। इसबीच पुलिस कार्रवाई के विरोध में विधायक की पत्नी और सूचना पर जुटे भाजयुमो के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इनलोगों ने जब पुलिस से कार्रवाई का कारण पूछा तो बताया गया कि जमीन कब्जा के एक पुराने मामले में पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची है।

भाजयुमो नेताओं का प्रदर्शन, गिरफ्तार

इसके बाद विधायक की पत्नी और भाजयुमो के नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई को विपक्ष के नेताओं से सरकार की बदले की कार्रवाई बताते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे के बीच पुलिस ने भजयुमो कतरास मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, अजय गोराई, बिट्टू सिंह और डंपी मंडल को गिरफ्तार कर थाने ले आई। वहां अभी भी हंगामा और तनाव का माहौल बना हुआ है।

swatva

Image result for भाजपा विधायक ढुल्लू महतो को गिरफ्तार

पुलिस पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

विधायक की पत्नी सावित्री देवी ने पुलिस को बताया कि विधायक की तबीयत खराब थी, इसलिए वे रात को ही बाहर निकल गए। विधायक की पत्नी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो, ओपी लाल, विजय झा आदि की साजिश के तहत पुलिस पर काम करने का आरोप भी लगाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here