पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, मारा गया 1 नक्सली

0

लखीसराय : लखीसराय में सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हो गई है। इस इस मुठभेड़ में एक नक्सली की मौत हो गई है। यह मुठभेड़ अभी भी जारी है।

जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली कि चानन के चेहरोन जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली एकजुट हुए हैं। जिसके बाद सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस बीच नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों पर फायरिंग किया गया। जिसके बाद सुरक्षा बलों द्वारा भी जवाबी फायरिंग किया गया। सुरक्षाबलों द्वारा किए गए फायरिंग में एक नक्सली को मार गिराया गया है।एसपी सुशील कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

swatva

दरसअल यह घटना कजरा जंगल के गोवरदाहा के समीप हुई है। इस में दोनों तरफ से लगभग दर्जनों राउंड गोलियां चली है। जानकारी के अनुसार लखीसराय जिले की पुलिस, एसटीएफ और एसएसबी के जवान को कजरा जंगल में नक्सलियों के जोनल कमांडर अरविंद यादव दस्ते के मूवमेंट की जानकारी मिली है। जिसके बाद सुरक्षाबलों द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान एक नक्सली को मार गिराया गया। इसके अलावा रायफल सहित कुछ हथियार बरामद किया गया है। कारतूस भी बरामद हुए हैं। वहीं कई नक्सली वहां से भाग निकले हैं। हालांकि एसपी लखीसराय सुशील कुमार भी घटनास्थल पर मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here