पीएनटी कॉलोनी बनी ज्ञान भक्ति और वैराग्य की संगम स्थली

0

पटना : पुण्य प्रदान करने वाली माघ मास में पटना स्थित पीएनटी कॉलोनी ज्ञान भक्ति और वैराग्य की 3 धाराओं के संगम स्थली बन गई है। यहाँ कथावाचक व्यास पंडित पंकज शास्त्री ने श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिन गोकर्ण धुंधकारी संवाद के माध्यम से ज्ञान वैराग्य के साथ भक्ति के महत्व को बताया।

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कलश यात्रा एवं वैदिक विधान से पूजन के बाद शुरू हुआ। इस दौरान पंडित जी ने कथा में ज्ञान वैराग्य के प्रकाश पुंज सुखदेव जी महाराज के जन्म का विस्तार से वर्णन किया। इसके साथ ही उन्होंने कलिकाल में ज्ञान वैराग्य और भक्ति के प्रचार प्रसार के लिए श्रीमद् भागवत कथा के महत्व से अवगत कराया।

swatva

इस दोरान पंडित जी ने भागवत कथा के माध्यम से मानव जन्म के हेतु चतुष्टय पुरुषार्थ पर प्रकाश डाला। भागवत कथा में निहित जीवन मूल्य और मर्यादा को भी उन्होंने अत्यंत रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया। वहीँ इस संगीत मय भागवत कथा सुनने के लिए आसपास के लोग पधार रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here