पीएम का तंज : रविदास बनारस और गुरु गोविंद सिंह पटना में पैदा हुए, इन्हें भी पंजाब से निकालोगे?

0

नयी दिल्ली : पंजाब के फाजिल्का में आज एक चुनावी रैली में पीएम मोदी ने प्रियंका गांधी और सीएम चन्नी को बेआवाज कर दिया। उन्होंने इन दोनों से साफ पूछा कि संत रविदास वाराणसी तथा गुरु गोविंद सिंह पटना के थे। तब कांग्रेस और इसके नेता इन्हें भी पंजाब से निकालेंगे क्या? पीएम का ईशारा चन्नी के उस विवादित बयान और इसपर ताली पीटती प्रियंका गांधी की ओर था जिसमें उन्होंने यूपी—बिहार के ‘भइये’ को पंजाब से निकालने की बात कही थी।

प्रियंका गांधी और चन्नी हो गए निरुत्तर

पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम चन्नी के ‘यूपी-बिहार के भैया’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से एक क्षेत्र के लोगों को दूसरे से लड़ाती आई है। चन्नी ने जो बयान दिया और जिस पर प्रियंका ने तालियां बजाईं, वो पूरे देश ने देखा। अपने इन बयानों से ये लोग किसका अपमान कर रहे हैं? आज पंजाब का कोई ऐसा गांव नहीं होगा, जहां हमारे उत्तर प्रदेश या बिहार के भाई बहन मेहनत न करते हों।

swatva

प्रधानमंत्री ने भारी भीड़ से पूछा कि संत रविदास जी जिनकी हम सबने कल ही जयंती मनाई, वो कहां पैदा हुए? उत्तर प्रदेश में, बनारस में। क्या कांग्रेस संत रविदास जी को भी पंजाब से निकाल देगी? गुरू गोविंद सिंह जी का जन्म कहां हुआ था? पटना साहिब, बिहार में। क्या कांग्रेस गुरू गोविंद जी को भी पंजाब से निकाल देगी?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here