पीएम मोदी व नड्डा के द्वारा चलाये जा रहे अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं विवेक ठाकुर

0

पटना : भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद  विवेक ठाकुर द्वारा प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे०पी०नड्डा के आह्वान पर चलाये जा रहे अभियान के तहत आज पटना के बांकीपुर विधानसभा में गरीबों व जरूरतमंदों के बीच राशन का वितरण करवाया गया।

विवेक ठाकुर ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में किये गए लॉकडाउन के दौरान लोगों को खाने-पीने के सामान की दिक्कत न हो इसीलिए यह मुहिम चलाई जा रही है। विवेक ठाकुर ने सभी से आग्रह किया कि लॉकडाउन का पूरी अनुशासन के साथ पालन करें और अपने घरों में रहें तभी कोरोना हारेगा और देश जीतेगा।

swatva

राशन वितरण में झारखण्ड विधानसभा के शून्यकाल के सभापति ग्लेन गल्सटॉन, विनोद पंकज, राजेश मुखिया, मनोज कुमार, अश्वनी कुमार, गंगा सागर उपाध्याय एवं अन्य भाजपा व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here