पीएम मोदी के सामने नहीं टिकेंगे विरोधी : मंत्री

0

मोतिहारी : कार्यकर्ताओं की बदौलत आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इसके 11 करोड़ सदस्य हैं। किसी भी दल के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। जब कार्यकर्ता मजबूत होंगे तब दल भी मजबूत होगा। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का काम करती है। उक्त बातें बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव ने शुक्रवार को सुगौली के एस पी एन कालेज परिसर में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
कार्यकर्ता सम्बोधन के पूर्व मंत्री श्री यादव ने सुगौली-रक्सौल रेलखंड के शीतलपुर ढाला पर सांसद कोष से करीब ढाई करोड़ की लागत से बनने वाले अंडर ब्रिज का शिलान्यास किया। मंत्री श्री यादव ने आगे कहा कि आज सभी विपक्षी दल नरेंद्र मोदी को हराने के लिए बेमेल गठबंधन बना रहे हैं। कल तक एक दूसरे को कोसने वाले दल आज केवल नरेंद्र मोदी के खिलाफ गले मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धाक पूरे विश्व में है और उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। विरोधी नरेंद्र मोदी का विरोध इसलिए कर रहे हैं कि वे गरीब परिवार के बेटे हैं, पिछड़ी जाति के है, चाय बेचने वाले थे, उनकी माँ लोगों के घर मे काम करती थी। वे देश का विकास कर रहे हैं। आज, दलालों की दाल नहीं गल रही है और घोटाले नहीं हो रहे हैं। हर गरीब के यहां गैस पर भोजन बन रहा है। नरेंद्र मोदी के विकास कार्यो को देखकर विरोधियों के होश उड़ गए हैं। कोई जेल में है, कोई जेल जाने वाला है। घोटाला करने वाले, देश को को लूटने वालों में भय छा गया है। आज घर-घर बिजली मिल रही है, गरीबों को इलाज के लिए केंद्र सरकार व सूबे की सरकार ने अनेक महत्वपूर्ण योजनायों को धरातल पर उतारने का काम किया है। सबका साथ सबका विकास का काम हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि तीन मार्च को पटना में महारैली में भारी संख्या में पहुंच कर रैली को ऐतिहासिक बनाना है। सम्मेलन का संचालन रामएकबाल प्रसाद ने किया।वही मंत्री श्री यादव ने रामगोपाल खण्डेलवाल को भाजपा की सदस्यता दिलाई। सांसद डॉ संजय जयसवाल,विधायक रामचन्द्र सहनी, एम एल सी बबलू गुप्ता,पूर्वमंत्री विजय गुप्ता,पूर्वमंत्री रेणु देवी,अर्जुन भारतीय,जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मौके पर प्रदीप सर्राफ,विकास शर्मा,बिपिन सिंह, ब्रज किशोर गुप्ता ,अंकुर चौधरी,रामएकबाल प्रसाद,श्याम शर्मा ,अशोक सोनी सहित विधानसभा के हजारों कार्यकर्ता शामिल थे।
राजन दत्त द्विवेदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here