पीएम मोदी के कारण एनडीए को मिल रही जीत- संजय जायसवाल

0
sanjay JAISWAL

पटना : बिहार विधानसभा को लेकर मतगणना जारी है। इस बीच अभी तक भाजपा गठबंधन 121 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। वहीं राजद गठबंधन 115 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

इस क्रम में भाजपा, राजद व जदयू के कई दिग्गज चुनाव हार चुके हैं। वहीं, कुछ नए चेहरे ने जीत दर्ज की है। इस बीच बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत होने जा रही है। इसका सारा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है, जिनकी योजनायें गरीबों की झोपड़ी तक पहुंची।

swatva

जानकारी हो कि अभी तक परिणामों के अनुसार एनडीए 87 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं, 33 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसके साथ महागठबंधन 82 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 33 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। वहीं, अन्य 7 सीटें जीत चुकी है और 1 सीट पर बढ़त बनाये हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here