पीएम मोदी का पटना दौरा, जानिए क्या है टाइम टेबल?

0

पटना : एनडीए की पटना में हाने वाली ‘संकल्प रैली’ के सफल आयोजन के लिए घटक दलों ने एड़ी—चोटी एक कर दी है। शनिवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिन में पौने बारह बजे पटना हवाईहड्डे पर लैंड करेंगे। इसके बाद गांधी मैदान में आयोजित संकल्प रैली में 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे और सवा एक बजे के बाद गांधी मैदान से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इस रैली में नहीं आएंगे।

BJP Gen Secy Bhupendra Yadav addressing press conference in Patna on Saturday

भूपेंद्र यादव ने कहा कि यह रैली सशक्त और समृद्ध भारत की अनुभूति को परिलक्षित करेगी। एक महीने से एनडीए के तीनों घटक दल भाजपा, जदयू और लोजपा ने साथ मिलकर इसकी तैयारी की है। इस रैली में कितने लोग आएंगे, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पूरे बिहार से इतने लोग आएंगे कि गांधी मैदान छोटा पड़ जाएगा। यादव ने ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ के नारे को दोहराते हुए मोदी सरकार की योजनओं को सफल बताया। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया के सभी देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं। मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के विरूद्ध मुहिम छेड़ दी है। भारतीय सेना ने आतंकवाद का मुं​हतोड़ जवाब दिया है।

swatva

इस प्रेस सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयुख, प्रदेश प्रवक्ता अजीत चौधरी, नीतीश मिश्र आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here