पीएम की पटना रैली के लिए भाजपा ने कार्यकर्ताओं को किया चार्ज

0

पटना : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने आज पटना में कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों को संकल्प दिलाया कि बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर झंडा गाड़ देना है। कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए उन्होंने न केवल उनसे सवाल पूछे, बल्कि उनके सवालों के जवाब भी दिए। कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह बताता है कि नरेंद्र मोदी फिर से पूरजोर वापसी करनेवाले हैं। भूपेन्द्र ने मौजूद सभी लोगों से संगठन और पार्टी पर विचार लिए और उसका समाधान भी प्रस्तुत किया। प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चुनाव में बुलंद हौसले के साथ जुटने का आह्वान किया और कहा कि 3 मार्च की एनडीए की गांधी मैदान रैली ऐतिहासिक होगी। भाजपा मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा के अध्यक्षों, प्रकोष्ठ के संयोजकों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारी, लोकसभा प्रभारी एवं लोकसभा विस्तारकों की बैठक हुई। बैठक में बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय, संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी, सह संगठन महामंत्री शिव नारायण जी एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय उपस्थित रहे।

बिहार में 26 से भाजपा मनाएगी ‘कमल ज्योति दीपावली’

बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि भाजपा का सीधा मंत्र है-सबका साथ, सबका विकास। हम 26 फरवरी से कमल-ज्योति अभियान शुरू कर रहे हैं। इसमें कार्यकर्ता घरों में जाकर कमल का स्टिकर चिपकाएंगे और रात में एक दीप जलाएंगे। इसके पीछे हमारा दर्शन है। हम दशकों से अंधकार युग में रहने के अभ्यस्त बिहारियों और राज्य को प्रकाश के पथ पर ले आए हैं। जिन घरों में वर्षों से अंधेरा था, वहां भी हम प्रकाश फैलाने आए हैं। हम प्रगति और विकास के रास्ते पर बिहार को लगातार बढ़ा रहे हैं। देश के शहीदों के प्रति पूरा सम्मान भाव दिल में रखते हुए दीप जलाकर हम राष्ट्रवाद और विकास का संकल्प लेंगे।

swatva

बिहार भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘हमारी इसके पीछे सोच यह है कि 70 वर्षों तक नारे खूब लगे, लेकिन विकास की किरणें गांव, गरीब, किसान, मजदूर तक नहीं पहुंच पाती थीं। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने 125 योजनाएं ऐसी बनायीं और लागू की हैं। इसकी वजह से हमारे गरीबों के यहां भी विकास की रोशनी पहुंची है। हमारे विपक्षी वंशवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हैं। हमारा काम विकास की दीपावली मनाना है। हम राष्ट्रीय भावना के साथ ही जवानों के बलिदान के प्रति भी अपनी श्रद्धा प्रकट कर रहे हैं, इसलिए यह कमल-ज्योति अभियान चला रहे हैं।आयुष्मान भारत जैसी जनोन्मुखी योजनाओं से जिन गरोबों, वंचितों का इलाज संभव हुआ है, यह उनके घर की कमल दीपावली है। राशन कार्ड, गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन की सुविधा जिन बस्ती, टोलो में पहुंची है, वहां दीप जलाना है। केंद्र की योजनओं के प्रति जागृति लाना ही कमल ज्योति का उदेश्य है। बिहार में 20 लाख विकाश के दीप एक साथ जलेंगे। विकास संकल्पित मोटर साइकिल रैली का 2 मार्च को आयोजन होगा। अभी तक इसमें 4 लाख लोगों के शामिल होने की जानकारी है। लोकतंत्र का अनूठा प्रयोग भाजपा ने शुरू किया है, जहां लोगों द्वारा सुझाये गए विचारों को भाजपा अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here