पीएम के लाॅकडाउन का उनकी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उडायी धज्जियां, विरोधी उसे मान रहे उदाहरण

0

बक्सर: कोरोना वायरस चीन के वुहान से निकलकर आज पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले चुका है | इस विकट वैश्विक महामारी से निपटने के लिए भारत सरकार ने दो चरणों में लाकडाउन की घोषणा की जो इससे निपटने की एकमात्र कारगर कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार देश के लोगों से अपील कर रहे हैं कि आप अपने घरों में ही रहें। वे प्रशासन के लोगों से भी कह रहे हैं कि वे लाॅक डाउन के लिए अनुकूल सामाजिक वातावरण बनाएं। लेकिन, कोरोना संक्रमण की दृष्टि से हाॅटस्पाट बने बक्सर में प्रधानमंत्री के मंसूबे पर पानी फेरने वाली घटनाएं हो रही है।

बक्सर में भाजपा के ही कार्यकर्ता प्रशासन के एक निर्णय के विरोध में सड़क पर उतर गए। विरोध करने वालों में भाजपा की जिलाध्यक्ष भी शामिल थीं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अत्यंत भावुक शब्दों से देश के लोगों के साथ ही अपने संगठन के जिम्मेदार कार्यकर्ताओं से भी अपील की है कि वे इस संकट की घड़ी में विवेके और धैर्य से काम लें। ज्ञात हो कि बक्सर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चैबे का संसदीय क्षेत्र है।

swatva

शहर के मध्य में कोरंटाइन सेंटर खेले जाने की सूचना बक्सर में फैलायी गयी। इसके बाद बक्सर शहर के लोगों में आक्रोश फैल गया। बिना जाने समझे लोग सड़क पर उतर गए। उसमें भाजपा के कुछ नेता नेतृत्वकर्ता की भूमिका में थे। इतना ही नहीं उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष भी सड़क पर उतर गयीं। प्रदर्शन करने वाले लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन अविवेकपूर्ण तरीके से शहर की घनी आबादी के बीच कोरोना संक्रमितों को रखना चाह रहा है।
हम कारोना के चपेट में नहीं आना चाहते हैं। इसीलिए इसका विरोध किया जा रहा है।

वहीं जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि बक्सर के हॉटस्पॉट बनने के बाद चिकित्सकों व अन्य स्टाफ के रहने की व्यवस्था के लिए शहर के कुछ होटलों को लिया गया था। ऐसे में बिना जानकारी के विरोध उचित नहीं है। यह कानून का उल्लंघन है। ऐसा करने वालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गयी है।

प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि इस आपातकाल में सत्तारूढ़ राजनीतिक संगठन के जिम्मेदार अधिकारियों के नेतृत्व में यदि प्रदर्शन होता है तो इससे गलत ट्रेड चल पड़ेगा। उस प्रदर्शन के बाद कुछ और लोगों व संगठनों ने प्रदर्शन का प्रयास किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here