पिकअप-स्कॉर्पियो की टक्कर में भाईयों की हुई मौत

0

नवादा : जिले के राजमार्ग संख्या-31 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केना मोङ स्थित जगदम्बा होटल के पास स्कार्पियो व पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर में सहोदर भाईयों की मौत हो गयी। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक के परिजनों को इस दुर्घटना की सूचना दे दी गई है। दोनों मृतक झारखंड राज्य की राजधानी रांची, धुर्वा सेक्टर-2 के बताये गये हैं।

बताया जाता है कि पटना से रांची वापस लौटने के क्रम में स्कार्पियो की टक्कर सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन से हो गयी। जबतक लोग बचाव के लिए पहुंच पाते स्कार्पियो सवार दोनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। जेब से बरामद आधार कार्ड के आधार पर दोनों की पहचान झारखंड राज्य की राजधानी रांची, धुर्वा सेक्टर-2 के सुरेन्द्र कुमार के पुत्र सुनील कुमार व उनके भाई के रूप में की गयी है।

swatva

थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना के बाद पिकअप वाहन को छोड़ चालक फरार होने में सफल रहा है। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here