फड़णवीस ने क्यों बनाई सरकार? भाजपा के पूर्व मंत्री के खुलासे से हड़कंप

0

नयी दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने आज खुलासा किया कि बहुमत नहीं होने के बावजूद महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़णवीस ने क्यों तीन दिन के लिए वहां सरकार बनाई। उनके अनुसार बीजेपी ने फडणवीस को वहां केंद्र द्वारा मिले 40 हजार करोड़ के फंड को बचाने के लिए मुख्यमंत्री बनवा यह सारा ड्रामा किया। हालांकि, फडणवीस ने हेगड़े के खुलासे को नकार दिया है।

भाजपा सांसद ने कहा कि—’महाराष्ट्र में फड़णवीस 80 घंटे के लिए सीएम बने और फिर इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह नाटक क्यों किया? क्या हमें नहीं पता था कि हमारे पास बहुमत नहीं था’?

swatva

हेगड़े ने आगे बताया कि तब महाराष्ट्र में केंद्र द्वारा भेजी गई 40 हजार करोड़ की राशि थी। अगर कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना सत्ता में आते तो वे 40 हजार करोड़ का दुरुपयोग करते। यही कारण है कि इस दुरुपयोग को रोकने के लिए फड़णवीसी बहुमत न होने के बावजूद सीएम बने और इस दौराना उन्होंने केंद्र का 40 हजार करोड़ उसे वापस कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here