पीजी में लड़को की इंट्री पर भड़की जेडी वीमेंस की छात्राएं, बेली रोड जाम  

0

पटना : जेडी वीमेंस कॉलेज की छात्राएं सोमवार को कॉलेज परिसर में पीजी विभाग में लडको के प्रवेश की अनुमति पर बेली रोड फ्लाइओवर और बेली रोड मुख्य सड़क को जाम कर विरोध जताया। जेडी वीमेंस कॉलेज में लड़कों के प्रवेश के लिए पीजी विभाग खुलने का छात्राए विरोध कर रही है। छात्राओं का कहना है कि कॉलेज में पहले से ही संसाधनों की कमी है, यहाँ जैसे तैसे पढाई हो रही है और इस स्थिति में लडको को यहाँ का संसाधन देना सही नहीं है। कॉलेज में महिलाओं के लिए पीजी विभाग का विस्तार किया जाना चाहिए। लड़कों के प्रवेश की इजाजत देना बेहद ही दुखद है। इसके लिए छात्राओं ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल से इस मामले में पाटलिपुत्र विवि के कुलपति को इस निर्णय को रोकने की मांग की है।

जेडी वीमेंस कॉलेज के प्राचार्या डॉ. श्यामा राय का इस मुद्दे पर कहना है कि कॉलेज की छात्राओं को इससे कोई दिक्कत नहीं होगी। पीजी विभाग तक आने-जाने के लिए रास्ता अलग रहेगा। पर कुछ लोग छात्राओं को मिसगाइड कर रहे है। उन्होंने छात्राओं से वादा किया कि उनकी सुरक्षा का भरपूर ख्याल रखा जाएगा।

swatva

जाम से बेली रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारी   छात्राओं को हटाया। पर आक्रोशित छात्राओं ने नारेबाजी बंद नहीं की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here