पेट्रोलियम उत्पादों का संरक्षण बेहद जरूरी : सचिव

0

पटना : बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स में पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण के लिए आज एक जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नाम “सक्षम महोत्सव” रखा गया। लोगों को ईंधन की उपयोगिता समझाने के लिए नाटक का मंचन भी किया गया। इंडियन ऑयल के सहयोग से पूरा कार्यक्रम किया गया था। बिहार सरकार में परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाला इकॉनमिक पावर बन गया है। संजय कुमार ने बताया कि भारत मे पेट्रोलियम उत्पादों की मांग में बहुत वृद्धि देखी जा रही है। हाल के वर्षो में तेल की खपत इतनी बढ़ गई है कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल खपत वाला देश बन गया है। उन्होंने कहा कि जितना ज्यादा तेल का खपत करेंगे उतनी ही बड़ी मात्रा में भारत को तेल आयात करना पड़ेगा। यदि वही पैसा हम बचा ले तो भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर को विकास करने में लगेगा। इससे पूरे दुनिया मे भारत की साख बढ़ेगी। इसलिए ईंधन संरक्षण बहुत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक और सामाजिक वातावरण को ध्यान में रखकर खर्च किया जाना चाहिए। आनेवाले वर्षो में विश्व की आबादी बहुत तेज़ी से बढ़ने वाली है। आबादी के अनुपात में ही हमे तेल की भी आवश्यकता होगी। ईंधन सरंक्षण को लेकर बिहार में जन जागरण की बहुत आवश्यकता है। वहीं इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक एनके शर्मा ने बताया कि पेट्रोलियम के भंडार सीमित है। भारत मे जितने पेट्रोलियम पदार्थों की खपत होती है उसका 20 परसेंट ही भारत मे उत्पादित किये जाते हैं। भारत सरकार विदेशों से अरबों रुपये के तेल खरीदती है। सभी को यह सुविधा मिले इसके लिए हमे भी ईंधन की आवश्यकतानुसार ही खर्च करने का संकल्प लेना होगा।
मानस दुबे

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here