बेगूसराय में लगेगी पेप्सी एंड कोको की फैक्ट्री ,5 करोड़ की लागत

0

पटना : बिहार वासियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। राज्य में के बेगूसराय में बहुत जल्द पांच करोड़ की लागत से फैक्ट्री लगने वाली है। बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने इसकी पुष्टि की है। शाहनवाज ने बताया कि पेप्सी एंड कोको का पहला निवेश आया है। इसके लिए पचपन एकड़ जमीन दी गई है।

उन्होंने कहा कि बिहार में उद्योग लगने से 400 लोगों को कंपनी के अंदर रोजगार मिलेगी। साथ ही अन्य कामों के लिए भी करीब 1.5 लोगों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम अपना पहला निवेश अपने क्षेत्र में न लगवा कर भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के क्षेत्र में लगा रहे हैं।

swatva

शाहनवाज ने कहा कि हमारी कोशिश है कि बिहार में बहुत जल्द एक हजार करोड़ का निवेश आये। इस पर काम भी किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार पहला राज्य होगा जो इथेनॉल की पॉलिसी लायेगा। उद्योग विभाग ने कैबिनेट में यह प्रस्ताव भेज दिया है। बहुत जल्द इस प्रस्ताव की मंजूरी मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here