बिहार दिवस पर वैदिक गणित की खूबियां जान हैरान हुए लोग

0

पटना: राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित बिहार स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत 24 मार्च को एससीईआरटी एवं बिहार मैथमेटिकल सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में एक व्याख्यानमाला हुई। इसमें वैदिक गणित विषय पर बहुत ही बारीक जानकारियां आम लोगों को प्राप्त हुईं। इस व्याख्यानमाला में विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र के वैदिक गणित के संयोजक एवं वैदिक गणित प्रकोष्ठ पुरी के सदस्य श्री रामचंद्र आर्य का काफी सारगर्भित व्याख्यान हुआ।

वैदिक गणित विषय पर व्याख्यानमाला

श्री रामचंद्र आर्य ने अपने वक्तव्य के दौरान वैदिक गणित के जनक स्वामी भारती कृष्ण तीर्थ जी महाराज के जीवन चरित का संक्षिप्त परिचय देते हुए वैदिक गणित से लाभ एवं इसकी विशेषाताओं का विशद वर्णन किया। इसके पश्चात उन्होंने हमारी शिक्षण प्रक्रिया में प्रचलित गणना पद्धति की जतिलताओं की चर्चा करते हुए बताया कि वैदिक गणित की सहायता से इन गणितीय गणनाओं को कैसे आसानी से सरस, सरल एवं रोचक बनाया जा सकता है। इस क्रम में श्री आर्य ने श्रोताओं के समक्ष जोड़, घटाव, गुणा, भाग, वर्ग, वर्गमूल, घन, बीज गणितीय गुणन आदि के सवालों के बारे में हलपरक उदाहरणों को सामने रखा।

swatva

युवाओं, खासकर छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण इस व्याख्यानमाला में श्रोताओं की बड़ी उपस्थित रही। इस आयोजन के अवसर पर बिहार मैथमेटिकल सोसाइटी के संयोजक डाण् विजय कुमार एवं एससीईआरटी के अधिकारी गण भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here