पटना से रांची अब महज 5 घंटे में, वंदेभारत ट्रेन से सफर होगा और आसान

0

पटना/रांची : बिहार-झारखंड के लोगों को बहुत जल्द खुशखबरी मिलने वाली है। पटना से रांची के बीच रेलवे इस वर्ष वंदेभारत ट्रेन चलाने जा रही है। यह ट्रेन महज 5 से 6 घंटे में पटना से रांची पहुंच जाएगी। इस नई ट्रेन को वित्त मंत्री की बजटीय घोषणा में उल्लिखित 400 वंदेभारत ट्रेनों के तहत ही चलाया जाएगा। बिहार— झारखंड रूट पर वंदेभारत ट्रेन शुरू होने से पटना-रांची के बीच आवाजाही और आसान हो जाएगी। यही नहीं, पटना से रांची के बीच चलने वाली जनशताब्दी के मुकाबले इस ट्रेन से यात्रियों को 2 से 3 घंटे का समय भी कम लगेगा।

गया होकर भी एक अन्य वंदेभारत एक्सप्रेस

रेलवे पहले से ही वंदेभारत ट्रेन के लिए 56 नए रैक के निर्माण पर काम कर रही थी। अब वित्त मंत्री द्वारा ऐसी 400 ट्रेनें चलाने की घोषणा के बाद पटना—रांची वंदेभारत ट्रेन का मामला लगभग क्लियर हो गया है। इसके पीछे एक तर्क यह भी है कि रेलवे वंदेभारत ट्रेन चलाने की योजना में उन्हीं रूट को तरजीह देती है जहां यात्री आठ से 10 घंटे में अपना सफर पूरा करते हैं। अभी पटना—रांची जनशताब्दी ट्रेन को 418 किमी की दूरी तय करने में आठ घंटे लगते हैं। मगर वंदेभारत ट्रेन से यात्रियों का सफर तीन घंटे तक कम हो जाएगा।

swatva

पटरी की मजबूती और इलेक्ट्रानिक सिग्नल

इसके अलावा बिहार के गया से होकर भी एक अन्य वंदेभारत ट्रेन चलाने की योजना पर रेलवे काम कर रहा है। इसके तहत वाराणसी से हावड़ा वाया गया जंक्शन वंदेभारत ट्रेन चलाई जाएगी। इसके लिए बिहार—यूपी से आसनसोल तक 160 की गति से ट्रेन चलाने के लिए पटरी संबंधी विशेष कार्य किए जा रहे हैं जिसमें ट्रैक को मजबूत करने और इलेक्ट्रानिक सिग्नल व्यवस्था को लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here