पटना में यहां देखें चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग, गया की सौम्या पीएम संग छुएगी चांद

0

पटना : चंद्रयान—2 मिशन को लेकर बिहार समेत समूचे देश के नागरिकों का उत्साह चरम पर है। इसके लिए जहां बिहार की बेटी सौम्या प्रधानमंत्री मोदी के साथ चंद्रयान—2 के लैंडर विक्रम की लैंडिंग को देखेगी, वहीं पटनावासियों के लिए भी लैंडर की चांद पर साफ्ट लैंडिंग लाइव देखने की व्यवस्था की गई है। सौम्या बोधगया के एक निजी स्‍कूल में कक्षा आठ की छात्रा है और उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने का अवसर राष्‍ट्रीय स्‍तर की प्रतियोगिता में सफलता के बाद इसरो ने दिया है।

इधर शनिवार को पटना साइंस सेंटर में चंद्रयान 2 की इस लैंडिंग को लाइव दिखाने की व्यवस्था की गई है। इस दिन चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम, रोवर प्रज्ञान के साथ चांद की सतह पर उतरेगा। इस सारी प्रक्रिया का लाइव प्रसारण पटना साइंस सेंटर में किया जाएगा।
इसरो द्वारा उपलब्ध लिंक को प्रोजेक्टर के माध्यम से यहां डेढ़ बजे रात्रि से दिखाया जाएगा। इसके बाद यह अगले दिनभर दिखाया जाता रहेगा। पटना साइंस सेंटर के अधिकारी रामस्वरूप ने बताया कि सेंटर पर डेढ़ बजे से लोगों को चंद्रयान 2 की सॉफ्ट लैंडिंग दिखाई जाएगी। ग्राउंड फ्लोर पर स्थित पुरानी फन साइंस गैलरी में इसकी व्यवस्था की जा चुकी है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here