पटना में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालिका समेत 7 गिरफ्तार

0

पटना : राजधानी पटना में पुलिस को आज तब बड़ी सफलता मिली जब उसने एक किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए संचालिका समेत 7 लोगों को धर दबोचा। कदमुंआ थाने की पुलिस ने कांग्रेस मैदान के पास मौजूद एक मकान में छापेमारी की। पकड़े गए लोगों में तीन लड़कियां, एक संचालिका, एक दलाल और दो ग्राहक शामिल हैं। छापेमारी के दौरान कमरे में मौजूद ग्राहक पुलिस को आपत्तिजनक हालत में मिले। बड़ी बात है कि मकान से एक लाइसेंसी दोनाली बंदूक, दो कारतूस, अष्टधातु की मूर्ति, कंडोम भी बरामद हुए हैं। टाउन डीएसपी सुरेश कुमार के मुताबिक अशोक खंडेलिया ने मकान भाड़े पर ले रखा था और इस मकान में सेक्स रैकेट चलाता था। अशोक की तलाश चल रही है। पकड़े गये ग्राहकों में पटना के रहने वाले मनोज कुमार और नवादा के रहने वाले अमित कुमार शामिल हैं। कई महीनों से यह धंधा चल रहा था। पुलिस को कुछ लोगों ने सूचना दी थी जिसके बाद पुलिस की टीम रेकी कर रही थी। रविवार को पुलिस ने छापेमारी की जिसमें सात लोग पकड़े गये. पुलिस ने रैकेट की संचालिका को भी पकड़ा है। वह मोतिहारी की रहने वाली है। लड़कियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि दो महिलाओं द्वारा पैसे लेकर ये काम करवाया जाता था, जिसके बाद पैसे बराबर हिस्से में बांट दिये जाते थे। मुहल्ले वालों ने जानकारी दी थी कि कई महीने से यह खेल चल रहा था। काफी लोगाें का आना-जाना होता था। रविवार को ज्यादा लोग आते थे। ग्राहकों से एक से डेढ़ हजार रुपये लिये जाते थे। पॉलिटिकल कनेक्शन रखने वाली महिला कदमकुआं में जिस मकान में सेक्स रैकेट चलाती थी, वह मकान संजय सिन्हा का है। इस मकान को अशोक खंडेलिया नाम का व्यक्ति भाड़े पर ले रखा था। लड़कियों ने बताया कि उनकी संचालिका पॉलिटिकल पार्टी से जुड़ी हुई है। उसका कई नेताओं से करीबी संबंध है। वहीं मकान से बरामद की गयी भगवान बुद्ध व भगवान महावीर की अष्टधातु की मूर्ति उनके पास कहां से आयी, इसकी जांच हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here