पटना में सीएम ने किया दीनदयाल जी की प्रतिमा का अनावरण

0

पटना : एकात्म मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं अंत्योदय का आख्यान गढ़ने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आदमकद प्रतिमा का आज पटना के राजेंद्र नगर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनावरण किया। 51 वर्ष पूर्व पटना आने के क्रम में ही मुगलसराय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की हत्या कर दी गयी थी। आज उनकी 52वीं स्मृति दिवस पर सीएम और डिप्टी सीएम ने प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धांजली दी।

स्मृति दिवस : भाजपा—जदयू के ​वरिष्ठ नेताओं ने की शिरकत

दीनदयालजी भाजपा व उसके मातृ संगठन आरएसएस के वैचारिक अधिष्ठान के शिल्पकार माने जाते हैं। लोकार्पण के साथ ही वातावरण में दीनदयाल अमर रहें, भारत माता की जय जैसे नारे गूंजने लगे। समारोह में पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, भवन निर्माण मंत्री अशोक चैधरी, जलसंसाधन मंत्री संजय झा व जदयू के कई नेता भी शामिल हुए।

swatva

51 वर्ष पूर्व पटना आते हुए मुगलसराय में हुई थी हत्या

वैसे तो यह समारोह राज्य सरकार द्वारा आयोजित था, लेकिन इसमें भारी संख्या में भाजपा व संघ के प्रमुख कार्यकर्ता भी शामिल हुए। समारोह में प्रसिद्धि परांगमुखता का संघ का संस्कार भी दिखा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व क्षेत्र यानी बिहार व झारखंड के सबसे बड़े अधिकारी क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधरजी, सह क्षेत्र प्रचारक रामनवमी प्रसाद और क्षेत्र कार्यवाह डा.मोहन सिंह कार्यक्रम स्थल पर पीछे आम लोगों की पंक्ति में चुपचाप बैठे दिखे। इसी बीच कार्यकर्ताओं की उनपर नजर पड़ी। कार्यकर्ताओं की जिद्द पर उन्हें विशिष्ट अतिथियों के लिए निर्मित पांडाल में जाना पड़ा।

आरएसएस कार्यकर्ताओं—पदाधिकारियों का दिखा उत्साह

भाजपा विधायक संजीव चैरसिया व अरुण सिन्हा सुबह से ही कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था में लगे हुए थे। राजेन्द्र नगर शाखा मैदान के पास स्थित पार्क में दीनदयाल जी की यह प्रतिमा लगाई गई है। वहां उनके विचारों से संबंधित दर्जनों बैनर लगे थे जिनपर दीनदयाल जी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीरें भी दिख रही थीं। समारोह में अल्पसंख्यक समुदाय से भी बड़ी संख्या में नेता व गणमान्य लोग जुटे थे। कभी कांग्रेस से विधायक रहे अकील हैदर भी सामने की पंक्ति में दिख रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here