पटना में बोले उप राष्ट्रपति; मातृभाषा आंख, पारायी चश्मा

0

पटना : उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि प्राइमरी शिक्षा मातृभाषा में होनी चाहिए। माता-पिता, जन्मभूमि, मातृ देश और गुरु को कभी नहीं भूलना चाहिए। चश्मे उतार कर सहज ढंग से बताया कि मातृभाषा आँखों की तरह है और परायी भाषा चश्मे की तरह। भाषा और भावना साथ-साथ चलती है। उप राष्ट्रपति रविवार को शहीद राजेंद्र सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय के शताब्दी समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

नई शिक्षा नीति की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि समावेशी व प्रवेशी शिक्षा होनी चाहिए। उन्होंने गणितज्ञ आनंद कुमार की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार की शिक्षा में उनका परामर्श लिया जाना चाहिए। छात्रों को संबोधित करते हुए उप राष्ट्रपति ने कहा कि पहले मोरल साइंस होता है। आजकल मोरल गायब है, सिर्फ साइंस रह गया है। उन्होंने कहा के आईटी के साथ ड्युटी, ब्युटी और माइटी भी जरूरी है।

swatva

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने बिहार से अपना संबंध बताते हुए कहा कि वे बिहार के बगल में आजमगढ़ के हैं। हमारी भी धोती—रोटी वही है, जो बिहार की धोती—रोटी है। हमारा एक ही रहन—सहन और विचार है।

सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वे इस स्कूल के छात्र रहे हैं और इसके शताब्दी समारोह में भाग लेने का मौका मिल रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की कि शहीद राजेंद्र सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्रों के साथ—साथ अब छात्राएं भी पढ़ेंगीं। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के लिए अलग से विद्यालय नहीं खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने एक हालिया शोध का जिक्र करते हुए कहा कि जहां लड़कियां मैट्रिक पास हैं, वहां प्रजनन दर कम है। शिक्षा का जनसंख्या वृद्धि से संबंध है। इसलिए बिहार सरकार ने हर पंचायत में विद्यालय खोलने को लेकर संकल्पबद्ध है। 6 हजार विद्यालय खुल चुके हैं।

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने इस अवसर पर कहा कि हाई स्कूलों में 54 इंच का बोर्ड लगेगा। 2019—20 में 34 हजार करोड़ खर्च करने का लक्ष्य है। अब तक 2 लाख 27 हजार करोड़ खर्च किया चुका है। डेढ़ करोड़ साइकिलें बांटी गई, जिस में 65 लाख लडत्रकिया को मिले। 2019 में मैट्रिक परीक्षा में 8.34 लाख लड़का, 8.27 लाख लड़कियां शामिल हुई। 54 हजार छात्रों को शिक्षा लोन मिला, जिसमें 1427 करोड़ रुपए दिए गए।

Alumnus Rajkumar Gupta

शताब्दी समारोह के अवसर पर पूर्ववर्ती छात्रों को सम्मानित भी किया गया। इसमें पूर्ववर्ती छात्र 90 वर्षीय राजकुमार गुप्ता भी शामिल थे। इसी स्कूल के छात्र रहे देश के वर्तमान गृहसचिव राजीव गौबा की चर्चा भी हुई। वे आने वाले थे। लेकिन, किसी कारणवश नहीं आ सके। समारोह में महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, दीघा विधायक डॉ. संजीव चौरसिया आदि भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम से पहले उप राष्ट्रपति ने एक नीजी कैंसर संस्थान का उद्घाटन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here