पटना, भागलपुर व दरभंगा में नया साफ्टवेयर पार्क खुलेगा

0

पटना : उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज बिहार के आईटी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए कई घोषणाएं की। उन्होंने पटना, दरभंगा और भागलपुर में नया सॉफ्टवेयर पार्क खोलने के साथ ही पटना के पाटलिपुत्र स्थित सॉफ्टवेयर पार्क को और ज्यादा ज़मीन मुहैया कराने की बात कही। बिहार में नए आईटी संस्थान खोलने के साथ ही आईटी सेक्टर के विकास को लेकर कई घोषणाएं और वायदे उन्होंने किए।
श्री मोदी आज राजधानी में बेली रोड स्थित पुलिस हेडक्वार्टर (सरदार पटेल भवन) में पटना आईडियाथॉन का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि दुनिया में आज जितनी भी तरक्की हो रही है वो नए इनोवेशन के दम पर ही हो रही है। पटना आईडियाथॉन जैसे कार्यक्रम की प्रसंशा करते हुए कहा कि पहली बार इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन बिहार में हो रहा है। यह बताता है कि आज किस दिशा में हमार प्रदेश जा रहा है। देश में पिछले 250 वर्षों में जो विकास हुआ, वो पिछले हज़ारों वर्षो में भी नहीं हुआ, और 250 वर्षों से भी ज्यादा विकास पिछले 50 वर्षों में हुआ है। जो भी विकास हुआ है वो टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और नए आइडियाज के दम पर ही हुआ है। निरंतर विकास से आनेवाले अगले 25-30 वर्षों में और ज्यादा विकास होगा।

आईटी सेक्टर को बिहार में मिलेगा बढ़ावा : सुशील मोदी

उन्होंने सूचना तकनीक के छात्रों से अपील की कि नौकरी के पीछे मत भागिए। नौकरी तो आपको मिल ही जाएगी। आपके पास जो नई सोच है, जो नई आइडिया हैं, जिससे देश दुनिया और समाज की बेहतरी हो सके, उन्हें इस मंच से साझा कीजिये। आपके सोच से विकास को नई दिशा मिलती है तो उस आइडिया पर उस सोच को पूरा करने के लिए सरकार फंडिंग करेगी। उन्होंने कहा कि आज स्टार्ट-अप का ज़माना है, उद्यमियों का ज़माना है। आज आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का ज़माना है। ओला, मेक माई ट्रिप जैसे सक्सेसफुल स्टार्ट-अप के उदहारण हैं। आज अमेरिका टेक्नोलॉजी के दम पर ही पूरी दुनिया में राज कर रहा है। फेसबुक, ओला, गूगल जैसी कंपनियों का हेडक्वॉर्टर अमेरिका में है।
अब तो आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी और ज्ञान की बात हो रही है। चीन इस तरह के सफल प्रयोग करने में सबसे आगे है। दुनिया में तरक्की की असली वजह नई सोच और नए आइडिया ही हैं। आप जितने भी नए आइडिया लाएंगे आप उतने ही ज्यादा विकास के नए अवसर पाएंगे। और ये आइडिया, ये सोच युवाओं के पास है। कॉलेज में है, कैंपस में है। वहीं से ये हमें मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज चौथे फेज का रेवोलुशन चल रहा है और भारत को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
बिहार की धरती ज्ञान की धरती है। गौतम बुद्ध और महावीर को यहीं ज्ञान प्राप्त हुआ था। बिहार के लोगो के पास कुछ हो न हो, नए-नए ज्ञान, आइडियाज, और इनोवेशन तो है ही। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आईटी सेक्टर, मल्टीनेशनल कंपनी के लोग शामिल हुए।
मानस दुबे

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here