पति से झगड़ा कर घर से निकली युवती से सरकारी स्कूल में गैंगरेप

0
illustrative image

गया : अपने पति से झगड़ा कर रात में घर से निकली एक नवविवाहिता से गया शहर के चंदौती थानाक्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल में गैंगरेप की खबर है। 22 वर्षीय नवविवाहिता से चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। पीड़िता ने इसकी सूचना पुलिस को घटना के चार दिन बाद दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर नामजद चारों लोगों के खिलाफ सघन छापेमारी शुरू की है।

जानकारी के अनुसार बीते 14 जून की रात युवती का अपने पति से झगड़ा हुआ जिसके बाद पति गुस्से में घर छोड़कर निकल गया। विवाहिता भी अपने पति को खोजने घर से बाहर निकली। इसी दौरान कुछ अपराधी किस्म के लोगों ने महिला को पति को खोजने में मदद का झांसा देकर एक सरकारी स्कूल में ले गए और वहां उसके साथ बारी—बारी से गैंगरेप किया। आरोपियों ने उसे पुलिस के पास न जाने की धमकी भी दी। पहले तो महिला डरी रही, लेकिन फिर चार दिन बाद वह महिला थाना पहुंची और नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here