पथ दुर्घटना में काॅलेज कर्मी की मौत

0

नवादा : रजौली पुरानी पुल पर हुई पथ दुर्घटना में एक काॅलेज कर्मी की मौत हो गयी। इस बाबत अज्ञात वाहन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच आरंभ की गयी है।
बताया जाता है कि 60 वर्षीय कौशल कुमार अपने घर बेलाडीह से रजौली मथुरारासिनी काॅलेज ड्यूटी करने जा रहे थे। इस क्रम में पुरानी पुल के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार से आ रहे मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से वे बुरी तरह जख्मी हो गए।
स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में उन्हें रजौली अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी। सूचना के आलोक में पहुंचे थानाध्यक्ष रवि रंजन ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा है।
इस क्रम में उनके शव को काॅलेज परिसर में अंतिम दर्शन के लिए लाया गया जहां प्राचार्य आनंददेव पाण्डेय, व्यास कुमार, किशोरी प्रसाद चंचल समेत अन्य कर्मचारियों ने शव पर पुष्पांजली अर्पित कर अंतिम विदाई दी। काॅलेज में शोकसभा का आयोजन कर शेष समय के लिए बंद कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here