पशुपति बाबा के जन्मोत्सव पर पटना में काशी का नजारा

0

पटना : पशुपतिनाथ बाबा के 109 वें जन्मोतास्व पर सहस्त्र चंडी यज्ञ का आयोजन सत्यनारायण ट्रस्ट के परिसर में किया जा रहा है। सत्यनारायण ट्रस्ट परिसर में प्रवेश करते ही वेदध्वनि लोगों का ध्यान बरबस अपनी ओर खींच रही थी। हर साल की तरह इस साल भी सहस्त्रचंडी यज्ञ का आयोजन पशुपतिनाथ सर्वमंगला संस्थान की ओर से किया जा रहा है। यज्ञ समिति के हृषिकेश पाठक ने बताया कि इस बार सम्पूर्णानन्द विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति नरेन्द्रनाथ पाण्डेय को अचार्य बनाया गया है। हलांकि पिछले बार दूसरे आचार्य के नेतृत्व में यज्ञ का आयोजन हुआ था। इस बार 51 ब्राह्मणों द्वारा यज्ञ हो रहा है। ये सभी ब्राह्मण बनारस से आये हैं। 10 दिनों तक चलनेवाला सहस्त्रचंडी यज्ञ कार्तिक महीने की सप्तमी तिथि को समाप्त हो रहा हैं यह पूछने पर कि ये सारी व्यव्स्था कैसे होती है। श्री पाठक ने बताया कि हर साल पशुपतिनाथ सर्वमंगला संस्थान ही सारे आयोजन करता है। इसकी सारी वयवस्था इसी संस्थान के द्वारा होती है। सबसे दिलचस्प बात श्री पाठक ने बताई कि जिस दिन सहस्त्रचंडी यज्ञ का समापन होता है उसी दिन पशुपति बाबा का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है। ठीक समापन से एक दिन पहले वेदांती जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। वेदांती जी के जन्मोत्सव को गौरक्षा के पर्व के तौर पर मनाया जाता है। वहीं हर साल यज्ञ में आनेवाले श्रद्धालु अयोध्या पाण्डेय ने कहा कि पूरे विश्व में इस तरह के यज्ञ का आयोजन कहीं नहीं होता। सबकुछ बाबा की कृपा से ही हो रहा है। वहीं बटुक ब्राह्मणों द्वारा किये जाने वाले वेद मंत्र का उच्चारण देखते ही बनता था।

मानस द्विवेदी

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here