पर्यावरण भारती ने किया वृक्षारोपण, फल फूल से भी मानव भर सकते हैं अपना पेट 

0

पटना : राजधानी पटना में पर्यावरण भारती द्वारा राजेंद्र नगर के शाखा मैदान में फलदार पेड़ अमरूद, आम , कदंब, आंवला के पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व पटना महानगर के पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के महानगर संयोजक एवं प्रांत टोली सदस्य कृष्ण बल्लभ जी ने किया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, दक्षिण बिहार के प्रांत संयोजक एवं अखिल भारतीय पेड़ आयाम टोली के सदस्य राम बिलास शांडिल्य ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर फलदार पेड़ लगाये जाने से सभी मानव को भविष्य में फल खाने के लिए मिलेगा।

swatva

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गिलहरी, पक्षी, चींटी इत्यादि प्राणी को फल का स्वाद मिलने वाला है। उन्होंने बताया कि 2008 में भी पर्यावरण भारती द्वारा राजेंद्र नगर के शाखा मैदान में जामुन, आम, अमरूद इत्यादि पौधे लगाए गए थे।

वहीं प्रोफेसर डॉ मधु वर्मा ने कहा था कि सार्वजनिक स्थानों पर पीपल, बरगद, गूलर, पाकड़ जैसे देव वृक्ष के साथ-साथ फलदार पेड़ भी लगाया जाए। यदि भारत देश में मानव के लिए अनाज की कमी होगी, तो फल फूल से भी मानव अपना पेट भर सकते हैं।

वहीं सभी पर्यावरण प्रेमी एवं देशभक्त नागरिकों से आग्रह है कि अपने घर के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर फलदार पेड़ लगाए एवं 5 वर्षों तक उसकी रक्षा करें। इससे भविष्य में प्राकृतिक ऑक्सीजन के साथ-साथ पेट भरने के लिए मानव को पर्याप्त फल मिलेगा।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में पटना महानगर संयोजक कृष्ण बल्लभ, पर्यावरण भारती के संरक्षक राम बिलास शांडिल्य, प्रिंस कुमार पोद्दार, अवनीश प्रिंस, मनीष कुमार, दीपक कुमार, आरजू कुमार, दिनेश ठाकुर, मिंटू ठाकुर, दीनानाथ इत्यादि ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here