चिराग से LJP सुप्रीमो का पद छीनने के लिए पारस बुलाएंगे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

0

पटना : बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी में बड़ी टूटू हुई। लोजपा में 6 सांसदों में से पांच सांसदों ने चिराग पासवान का साथ छोड़ पशुपति कुमार पारस को अपना नेता मान लिया। इसके बाद पशुपति कुमार पारस लोकसभा में पार्टी के संसदीय दल का नेता चुना गए हैं। इस बीच अब पशुपति कुमार पारस की महत्वपूर्ण बैठक की दिल्ली में होने जा रही है। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे।

पशुपति कुमार पारस को अपना नेता मान लिया। इसके बाद पशुपति कुमार पारस लोकसभा में पार्टी के संसदीय दल का नेता चुना गए हैं। इस बीच अब पशुपति कुमार पारस की महत्वपूर्ण बैठक की दिल्ली में होने जा रही है। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे।

swatva

पशुपति कुमार पारस द्वारा बुलाई गई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को बुलाना है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना में बुलाई जानी है और इसे बुलाने का फैसला पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के कंधों पर दी जाएगी।

सूरजभान सिंह हो सकते हैं बैठक में शामिल

वहीं इस बीच पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह इस बैठक में शामिल हो सकते हैं। इस बैठक में सूरजभान सिंह जिम्मेदारी दी जाएगी कि वह राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाए और इसको लेकर तिथी और समय भी निर्धारित करें। दरअसल पारस खेमा या नहीं चाहता है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर मौजूदा विवाद के बीच उनका पक्ष कमजोर हो चुकी विवाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी पर है। इसलिए पारस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की बजाय अब राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाने को कहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी पर चाहते हैं अपना कब्जा

गौरतलब है कि पारस पार्टी के ऊपर अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए अब राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी पर भी अपना कब्जा चाहते हैं। हालांकि एलजेपी के सांसदों ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया है लेकिन इसके बावजूद लोक जनशक्ति पार्टी के संविधान के मुताबिक उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मुहर लगवानी होगी। इसको लेकर पशुपति कुमार पारस जल्द ही लोजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाने वाले हैं। उनके करीबी सूत्रों के मुताबिक पटना में या बैठक बहुत जल्द बुलाई जाएगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here