उदवंत नगर में पंचायत समिति सदस्य की घर से बुलाकर हत्या

0

भोजपुर : आरा शहर से करीब 12 किमी दूर सासाराम रोड पर स्थित उदवंत नगर के बेलाउर गांव में एक पंचायत समिति सदस्य को उसके घर से बुलाकर गोली मार हत्या कर देने की खबर है। घटना बीती देर रात की है जिसमें मृतक की जान पहचान के एक युवक पर ही उसकी हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। मृतक दीपक गुप्ता बेलाउर पूर्वी क्षेत्र से पंचायत समिति सदस्य था।

जानकारी के अनुसार दीपक गुप्ता को देर रात गांव के ही एक युवक ने ठाकुर टोली में खाने-पीने की पार्टी में बुलाया। इसी दौरान दीपक गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद उक्त युवक और उसके साथी मौके से फरार हो गए। उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में पहले भी यहां की महिला मुखिया की हत्या कर दी गई थी।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here