पांच दिनों से लापता युवक का शव नाले से बरामद, शक के घेरे में पत्नी

0

नवादा : जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के दलेलपुर गांव से पिछले पांच दिनों से लापता युवक की राजगीर में एक नाले से सुबह में शव बरामद की गई है। शव मिलने की सूचना के बाद उसके गांव और आस-पास इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि नालंदा जिले के राजगीर स्थित जरा देवी के मंदिर के निकट एक नाले से युवक की लाश बरामद हुई। लाश मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना मिलते ही आनन-फानन में नारदीगंज पुलिस मौके पर पहुंची।

swatva

मृतक की पहचान नवादा के दलेलपुर गांव निवासी शशिकांत सिंह के पुत्र सुधीर कुमार के रूप में की गई। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव बताया ने बताया कि अहले सुबह में मिली सूचना के आधार पर शव को बरामद किया।

मृतक 7 जनवरी की शाम में अपने ससुराल राजगीर जाने की बात कहकर निकला था। जो वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने के बाद मृतक की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों ने पत्नी व ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here