पाक बॉर्डर पर गोलाबारी में बेगूसराय का लाल शहीद

0

बेगूसराय : कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलाबारी में बेगूसराय का एक जवान शहीद हो गया। शहीद पिंटू कुमार सिंह बेगूसराय जिला के बखरी प्रखंड स्थित राटन पंचायत के ध्यान चक्की गांव के रहने वाले हैं। उत्तरी कश्मीर के बबुगुंड-हंदवाड़ा बॉर्डर पर पिंटू सिंह तैनात थे। शनिवार की सुबह वहां से कश्मीर स्थित बेस कैंप पर आज उनका शव लाया गया। रविवार को सुबह तक शहीद जवान का पार्थिव शरीर गांव आने की संभावना है। स्वर्गीय चक्रधर प्रसाद सिंह एवं स्वर्गीय सुशीला देवी के पांच पुत्रों में सबसे छोटे शहीद पिंटू 2009 में सीआरपीएफ में नियुक्त हुए थे। शहीद जवान की पत्नी गांव में अपने 5 वर्षीय पुत्री के साथ रहती हैं। गांव के लाल के शहीद होने की जानकारी मिलते ही समूचे बेगूसराय में मातम पसर गया। लोगों में एक बार फिर पाकिस्तान के प्रति आक्रोश और नफरत भर गया है। गांव में लोगों की भीड़ शहीद जवान के घर पहुंच चुकी है।

(रामकल्याण सिंह)

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here