पहले घर का बंधन बचाएं तेजस्वी, फिर महागठबंधन की सोचें : मोदी

0

नवादा : बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि हर घर नल व जल पहुंचाना सरकार की पहली प्राथमिकीता है। इसके तहत लगातार काम किया जा रहा है। हर घर बिजली पहुंचाने में हम समय से पहले कामयाब हुए हैं, अब जल में कामयाब होना है। डिप्टी सीएम आज सदर प्रखंड, अकबरपुर व नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के पांच गावों में विश्व बैंक की सहायता से बनाये गये एकल जलापूर्ति योजना का उद्घाटन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर भी चुटकी ली और कहा कि पहले वे अपने घर का बंधन ठीक करें, उसके बाद महागठबंधन बनाने की सोचें। अपना घर संभालेंगे तभी पार्टी भी बचेगी।

हर घर जल पहुंचाना सरकार की पहली प्राथमिकता

योजना के बारे में उन्होंने कहा कि पहले काफी मात्रा में जल बर्बाद होता था, अब इसके संरक्षण की आदत डालनी होगी। इसके साथ ही स्वच्छता के लिए शौचालय का उपयोग करना होगा। केन्द्र व बिहार की डबल इंजन सरकार बिहार के विकास के लिये तत्पर है। सिर्फ आपके सहयोग की आवश्यकता है। कुछ पार्टियां जनता को बहकाने व नरेन्द्र मोदी की सत्ता को उखाड़ फेंकने का षडयंत्र रच रही हैं जिससे आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। एनडीए के विरुद्ध महागठबंधन बनाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन वह कभी सफल नहीं होगा। महादलितों के साथ अति पिछङों को सत्ता में भागीदारी मिली है तो उनके कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है। सबका साथ, सबका विकास करने के लिए सरकार कृतसंकल्प है। बेरोजगारी कमी है। सरकारी नौकरियों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। रिक्त पदों को भरने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि राजद का काम सिर्फ झूठ बोलना रह गया है। तेजस्वी को पहले घर संभालने की आवश्यकता है। आज नहीं तो कल पूरा परिवार जेल में रहेगा। उन्हें न्यायालय पर भरोसा है और न्यायालय अपना काम कर रहा है। राजद में उनके सगे सम्बन्धी टिकट के लिए मारामरी कर रहे हैं, जिससे घर टूट रहा है और वे महागठबंधन की बात कर रहे हैं। जब घर बचेगा तभी पार्टी बचेगी। स्थिति यह है कि न घर बचेगा न ही पार्टी। देश व राज्य के विकास के लिये केन्द्र व राज्य में एक बार फिर एनडीए सरकार बनाने का उन्होंने आह्वान किया।
सभा को अन्य लोगों के अलावा पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, विधायक सह सत्तारूढ दल के सचेतक अनिल सिंह आदि ने संबोधित किया। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो विजय कुमार सिन्हा, अध्यक्ष शशीभूषण कुमार बब्लू, विनय यादव, बिट्टू सिंह, अजय कुमार भोला समेत कई लोग मौजूद थे।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here