जंगलराज रिटर्न्स पर ललन ने कहा- नहीं दिख रहा अपने नेताओं का धंधा

0

पटना : बिहार में सत्ता परिवर्तन के साथ ही बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। सत्ता पक्ष द्वारा विरोधी दलों पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि उनके पहले के सरकार में रहे भाजपा के नेता ने बिहार की जनता को मुर्ख बनाने का काम किया है, तो वहीं विपक्षी दलों द्वारा भी सरकार के कुछ मंत्रियों पर अपराधी होने का आरोप लगाया जा रहा है। अब इसी कड़ी में जनता दल युनाइटेड के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह ने एक बार फिर से सरकार ने तरफ से सफाई पेश करते हुए भाजपा पर जोरदार हमला बोला है।

भाजपा के एक नेता बिहार के सबसे बड़े भू-माफिया

ललन सिंह ने कहा कि इससे पहले की सरकार में शामिल एक मंत्री बिहार के सबसे बड़े भू-माफिया है। हालांकि, इस दौरान उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। इसके आगे उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग हाथ से सत्ता जाने के उपरांत विधवा विलाप कर रहे हैं। इसके अलावा जब उनसे यह सवाल किया गया कि कुछ राजनीतिक दलों द्वारा यह कहा जा रहा बिहार में वापस से जंगलराज आने वाला है, इसपर आपका क्या विचार है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ललन सिंह ने कहा कि एक घटना हुई तो उन्‍हें जंगल राज दिखाई दे रहा है और उनके इतने मंत्री जो-जो धंधा कर रहे थे वह दिखाई नहीं दे रही है।

swatva

ललन सिंह ने कहा कि भाजपा के एक नेता थे, जिन्होंने मंत्री पद पर बने रहते हुए ढाई सौ सीओ का तबादला कर दिया। उनके द्वारा एक साल छह महीने वाले का ट्रांसफर कर दिया। उसे नीतीश कुमार जी ने रद्द कर दिया, उसके बाद उनका प्रवचन देखे कि हम भू माफिया के खिलाफ लड़ रहे थे इसलिए उनका आदेश रद्द कर दिया गया। ललन सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जरा मुजफ्फरपुर जाकर पता कर लीजिए सबसे बड़े भू माफिया वही हैं।

आरसीपी सिंह भाजपा का एजेंट

इसके आलावा आरसीपी सिंह के राजद और जदयू के विलय की संभावना वाले बयान पर ललन सिंह ने एक बार फिर जुबानी हमला किय। उन्होंने आरसीपी सिंह को भाजपा का एजेंट बताते हुए कहा कि आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार की पीठ में छुरा घोंपा है। वहीं आरसीपी सिंह के भाजपा ज्वॉइन करने वाले बयान पर ललन सिंह ने कहा कि तो इसमें नया क्या है। वो तो भाजपा के एजेंट हैं। ललन सिंह ने कहा कि जदयू को 43 सीट पर पहुंचाने में भाजपा के साथ मिलकर आरसीपी षड्यंत्र किया और एक तरह से उन्होंने नीतीश कुमार की पीठ में छुरा घोंपा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here