अक्टूबर में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए कौन-कौन से दिन

0

पटना : अक्टूबर महीना त्योहारों का महीना है। इस महीने में कई दिन छुटियाँ रहेंगी। अगर आपने अक्टूबर में बैंक से सम्बंधित ज़रूरी काम हों और आपने प्लानिंग कर रखी है तो जरा ध्यान दें। दशहरा और दिवाली जैसे बड़े त्योहार होने के कारण अक्टूबर में काफी दिन बैंक बंद रहेंगे, करीब 11 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
2 अक्टूबर को गांधी जयंती है और इसी दिन से छुट्टी की शुरुआत होगी। इसके बाद 6 अक्टूबर रविवार का दिन है। फिर 7 अक्टूबर को नवमी व 8 अक्टूबर को दशहरा 12 अक्टूबर महीने का दूसरा शनिवार पड़ता है, 13 अक्टूबर वाल्मीकि जयंती और रविवार बैंककर्मी थोड़े निराश होंगे, क्योंकि वाल्मीकि जयंती रविवार के दिन ही पड़ गया। 20 अक्टूबर का दिन रविवार है, 26 अक्टूबर महीने का चौथा शनिवार और 27 अक्टूबर दिवाली फिर रविवार को ही दिवाली और 28 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 29 अक्टूबर भइया दूज के दिन बैंक बंद रहेंगे। मतलब महीने के आखिर में लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंककर्मी आराम से परिवारवालों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं।

याद रखने के लिए आसान तरीके से समझिये 2,6,7,8,12,13,20,26,27,28 व 29 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here