अब राष्ट्रपति चुनाव पर शिवसेना में संग्राम! 16 में से 12 सांसद करेंगे मुर्मू को वोट

0

नयी दिल्ली : महाराष्ट्र में शिवसेना की अंदरूनी खटपट फिर शुरू हो गई है। सीएम एकनाथ शिंदे गुट के 12 सांसदों ने राष्ट्रपति चुनाव में NDA कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होने वाला है और उद्धव की शिवसेना इसमें विपक्ष के कैंडिडेट यशवंत सिन्हा के साथ खड़ी है। लेकिन अब शिंदे गुट के इस ऐलान के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की स्थिति काफी असहज हो गई है।

उद्धव की पार्टी पर पकड़ काफी कमजोर

विपक्ष ने अपनी तरफ से यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी के साथ महाराष्ट्र में सरकार में रही है। उनका अघाड़ी गठबंधन यशवंत सिन्हा को समर्थन दे रहा है। ऐसे में जब कुल 16 में से 12 शिवसेना सांसदों ने द्रोपदी मुर्मू को समर्थन का ऐलान किया, तभी यह साफ हो गया कि शिवसेना संसदीय दल में भी विभाजन तय है।

swatva

लोकसभा में शिवसेना सचेतक बदलने को पत्र

दिलचस्प बात यह कि शिवसेना के एक सांसद ने पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से द्रोपदी मुर्मू को समर्थन करने की घोषणा का आग्रह भी किया। लेकिन वे अपने स्टैंड पर अड़े रहे। यही कारण है कि शिंदे समर्थक 12 सांसदों ने एनडीए के साथ जाने का निर्णय किया। बहुत संभव है कि ये 12 सांसद बजाप्ता एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो जायें। अगर ऐसा होता है तो उद्धव ठाकरे के लिए स्थिति बेहद परेशान करने वाली होगी।

इधर हालात से निपटने के लिए शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट ने लोकसभा में नया मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। पार्टी सांसदों के बागी होने की आशंका के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने भी लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा जिसमें कहा गया भावना गवली की जगह राजन विचारे को लोकसभा में शिवसेना का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here