RJD के बड़हरिया MLA बच्चा पांडेय के खिलाफ गैर जमानती वारंट

0

सिवान : राजद के बड़हरिया विधायक बच्चा पांडेय के खिलाफ उत्तराखंड राज्य में चंपावत जिले की अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। चंपावत सिविल कोर्ट के वरिष्ट जज ने चेक बाउंस मामले में पुलिस को विधायक बच्चा पांडेय को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। राजद विधायक बच्चा पांडेय के खिलाफ उत्तराखंड के एक व्यापारी धन सिंह ने चेक बाउंस करने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार चंपावत सिविल कोर्ट ने कई बार राजद विधायक बच्चा पांडेय को अदालत में पेश होने का आदेश दिया और नोटिस भी भेजा। लेकिन विधायक बच्चा पांडे कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। अब इसी मामले में उनके खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। सूत्रों के अनुसार दरौली कंस्ट्रक्शन प्रा.लि. के नाम से विधायक बच्चा पांडेय का कंस्ट्रक्शन का काम चलता है। इसी कंपनी द्वारा उत्तराखंड के व्यापारी धन सिंह से कंस्ट्रक्शन से जुड़े सामानों को खरीदा गया था। पेमेंट के तौर पर विधायक की कंपनी द्वारा व्यापारी को चेक दिया गया जो बाउंस हो गया। इसी के बाद व्यापारी धन सिंह ने बच्चा पांडेय के खिलाफ मुकदमा कर दिया।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here