नीतीश से मिले नड्डा, इतने सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा-जदयू

0

एकदिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद राधामोहन सिंह,संगठन महामंत्री नागेंद्र जी, सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय, नंदकिशोर यादव व डॉ प्रेम कुमार के साथ प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बात-चीत की।

सूत्रों की मानें तो बातचीत में नड्डा ने विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर कहा कि पार्टी इस बार 100 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा 100 जदयू 100 तथा लोजपा 24, बाद बाकी 19 सीटों को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा 6 जदयू 6 और लोजपा को 7 सीटें दी जाएंगी। यानी भाजपा 106 जदयू 106 तथा लोजपा 31 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

swatva

इस औपचारिक वार्ता इतर बिहार भाजपा की अंदुरूनी सूत्रों की मानें तो पार्टी की तरफ से 130 सीटों को चिन्हित कर तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि जदयू के तरफ से सीट शेयरिंग को लेकर अभी कोई खबर नहीं आयी है। वहीँ लोजपा की तरफ से 119 सीटों पर तैयारी का दावा किया जा रहां है।

प्रदेश कार्यालय में कोर कमिटी की बैठक में शामिल होने के बाद नड्डा बिहार के मुख्यमंत्री से मिलने सीएम आवास पहुंचे। नड्डा के साथ उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, डॉ संजय जायसवाल भूपेंद्र यादव पहुंचे थे। हालांकि नीतीश के साथ बैठक में इनसभी नेताओं के साथ आरसीपी सिंह और ललन सिंह भी मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here